Aaj Ka Mausam : देशभर में इस वक्त मौसम लगातार करवट बदल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। आज यानी बुधवार 21 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 21 February 2024
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज रफ्तार हवा के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया, उन्नाव और कानपुर नगर में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है। साथ ही इनमें से कुछ जिलों में गरज के साथ छींटे भी पड़ने की संभावना जताई गई है। बिहार और झारखंड में भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम में बदलाव की वजह से मैदानी इलाकों के तापमान में कुछ कमी आने की भी संभावना है।
Weather Today 22 February 2024 | कल का मौसम
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू.कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक में बारिश के साथ ही बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। श्रीनगर के साथ ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार हिमपात हुआ है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के उच्च इलाकों में भी हिमपात रिकॉर्ड किया गया है।
Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega
मौसम विभाग ने हरियाणा के करनाल, रोहतक, पंचकूला, सोनीपत, अंबाला, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और झज्जर में तेज हवाओं के साथ.साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 फरवरी को अलग-अलग जगहों भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।