Homeमनोरंजनशाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा,...

शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पर दर्शक लुटा रहे हैं प्यार

Published on

विकास कुमार
शाहिद कपूर और कृति सेनन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थिएटर में धमाल मचा रही है। शाहिद-कृति के फैंस फिल्म पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म शानदार कमाई कर रही है और अब रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पिछले दो दिनों से दो से तीन करोड़ रुपए का कारोबार कर रही थी,वहीं अब वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। शाहिद-कृति की फिल्म ने 9वें दिन अब तक तीन करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिया है। ये शुरुआती आंकड़े हैं जो कि फाइनल डेटा में बढ़ भी सकते हैं,लेकिन फिलहाल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 50 करोड़ 45 लाख रुपए कमा लिए हैं।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगातार रिकॉर्ड बना लिया है। ये फिल्म साल 2024 की दूसरी 50 करोड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने ये खिताब अपने नाम किया है,जो अब तक दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है,बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म वर्ल्डवाइड अब तक 73 करोड़ 37 लाख रुपए कमा चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द ही सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी।

Latest articles

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

More like this

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...