HomeखेलIND vs ENG 3rd Test: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरी टेस्ट मैच आज...

IND vs ENG 3rd Test: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरी टेस्ट मैच आज से, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित 11

Published on

न्यूज डेस्क
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमे एक एक की बराबरी पर हैं। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट में भारत को 28 रनों से हराकर चौंकाया था, लेकिन विशाखापट्टनम में खेले गये दूसरे मैच में भारतीय टीम ने वापसी की और 106 रनों की जीत के साथ सीरीज में वापसी की। तीसरे मैच में भारतीय टीम अपनी जीत की लय कायम रखना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड के पास टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड के खिलाफ बढ़त बनाने का मौका रहेगा।

गुजरात के राजकोट में होने वाले इस मुकाबले में मौसम साफ रहने का अनुमान है । उत्तर भारत की तुलना में यहां मौसम काफी गर्म है। मैच के पांचों दिन अच्छी धूप खिली रहेगी। मैच के तीसरे, चौथे और पांचवें दिन थोड़े बादल जरूर रहेंगे लेकिन बारिश की कोई भी उम्मीद नहीं है। तापमान की बात करें तो गुरुवार से सोमवार के बीच राजकोट में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत :
यशस्वी जायसवालए रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिलए सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) अक्षर पटेल, रवींद्र  जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान) बेन फॉक्स (विकेटकीपर) रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन,मार्क वुड

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this