Aaj Ka Mausam 12 February 2024: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

0
429

Aaj Ka Mausam: देशभर में अब सर्दी धीरे धीरे खत्म होने की ओर है। सुबह शीतलहर के कारण ठंड महसूस होती है, तो वहीं दिन में चमचमाती हुई धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 12 फरवरी को देश के अलग.अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीली हवाओं का प्रकोप इस हफ्ते जारी रहेगा। बता दें कि बर्फीली हवाओं के कारण ही धूप निकलने के बाद भी तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 12 February 2024

वहीं, बिहार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में अभी ठंड बरकरार रहेगी। जम्मू.कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फ़बारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहा, दिन में आसमान साफ रहेगा। बाद में शाम को आकाश में हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 12 February 2024

मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, झारखंड सहित अन्य क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर.पश्चिम, मध्य पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ से कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है। वहीं आज सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा और दिन के समय मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

Todays Weather | Temperature In Delhi

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में 16 फरवरी तक हांड कंपाने वाली ठंड का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राजस्थान पंजाब दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार को दिल्ली.एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में धूप खिलेगी और दिन में आसमान साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here