ऋषभ पंत को बचाने वाले हरियाण रोडवेज के चालक और परिचालक को उत्तराखंड पुलिस करेगी सम्मानित

0
165

नई दिल्ली: ऋषभ पंत ड्राइवर सुशील और कंडक्टर परमजीत पंत की मदद करने पहुंचे थे। उन्होंने पंत को बचाया था। दोनों को अब सम्मानित किया गया। जिस वक्त पंत की गाड़ी दुर्घनाग्रस्त होकर डिवाइडर से टकराई उसी वक्त हरिद्वार से पानीपत जा रही एक बस के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद दोनों ने पंत को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। फिर इन्हीं दोनों ने एम्बुलेंस बुलाई और पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी।

पानीपत डिपो के जनरल मैनेजर कुलदीप झांगरा ने दोनों को सम्मानित किया

सुशील और परमजीत के ऋषभ पंत की जान बचाने में अहम योगदान के लिए हरियाणा रोडवेज ने तो सम्मानित किया ही, साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने भी दोनों को सम्मानित करने का फैसला किया है। पानीपत डिपो के जनरल मैनेजर कुलदीप झांगरा ने दोनों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि सुशील और परमजीत ने एक घायल आदमी को बचाकर अच्छा काम किया है। उन्हे बाद में पता चला था कि वह क्रिकेटर ऋषभ पंत है। हमें उन पर गर्व है।

उत्तराखंड पुलिस करेगी दोनों को सम्मानित

उत्तराखंड पुलिस ने भी दोनों को सम्मानित करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया।उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुई सड़क दुर्घटना में हरियाणा रोडवेड के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत मदद के लिए आगे आए। इन दोनों को व अन्य स्थानीय लोगों को जिन्होंने पंत की मदद की उन्हें सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार की ‘गुड सेमेरिटन’ स्कीम के तहत सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर मिले पंत से

इस बीच अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर उनसे मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे। ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने बताया कि हम ऋषभ पंत से मिले, उनकी माता जी से भी मिले, और लोगों से ये अपील करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करे। साथ ही दोनों ने लोगों से गाड़ी संभलकर चलाने की भी सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here