Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में ज्यादातर प्रदेशों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में भी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है। पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिति बनी है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 09 February 2024
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सर्दी हो रही है, यहां ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज एक बार फिर से आसमान से पानी बरस सकता है। वहीं, दिल्ली में ठंडी हवाओं ने हाल खराब कर दिया। दिल्ली में आज तापमान 20 और 7 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है।
Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga
मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 14 फरवरी के दौरान देश के मध्य भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि अगले कुछ दिनों में देश में मौसम में कोई बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा,.चंडीगढ़, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 8.12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान चल रहा है। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस सीकर,पूर्वी राजस्थान में दर्ज किया गया।
Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 09 February 2024
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव हो सकती है। वहीं, 10 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा, नॉर्थ तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मीडियम बारिश संभव है। इसके अलावा, नॉर्थ मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा सब.हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। वहीं, ईस्टर्न और सेंट्रल इंडिया के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
