Homeटेक्नोलॉजीभारत में OnePlus 12R फोन की हुई रिकॉर्ड सेल, कुछ ही देर...

भारत में OnePlus 12R फोन की हुई रिकॉर्ड सेल, कुछ ही देर में खत्म हो गया स्टॉक

Published on

विकास कुमार
वन प्लस बारह आर को भारत में जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने 6 फरवरी को भारत में इसकी सेल शुरू की थी।यह वनप्लस 12आर की भारत में पहली सेल थी जो कि कुछ ही घंटों में खत्म भी हो गई। कंपनी के मुताबिक सेल के शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ही सभी यूनिट्स बिक गए। सेल में खास बात ये थी कि वन प्लस बारह आर के साथ वन प्लस बड्स जेड टू को भी कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर में पाने का मौका था।

वन प्लस बारह आर सेल के बारे में वन प्लस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी किया है। वनप्लस कम्युनिटी को इतने जबरदस्त रेस्पॉन्स के लिए धन्यवाद,अभी के लिए सभी यूनिट्स बिक गए हैं! हम 13 फरवरी को फिर लौटेंगे। पोस्ट के मुताबिक भारत में वनप्लस 12आर को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है,वहीं कुछ यूजर्स के रिएक्शन देखकर कहा जा सकता है कि वे सेल की टाइमिंग से नाखुश हैं। कंपनी को सेल विंडो का टाइम लम्बा रखना चाहिए था। बहरहाल, फोन की पहली सेल अब खत्म हो चुकी है। फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को अब अगली सेल के लिए 13 फरवरी तक इंतजार करना होगा।

इस स्मार्टफोन में सिक्स प्वाइंट सेवन ऐट इंच एलटीपीओ फोर प्वाइंट जीरो एमोलेड स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैप ड्रैगन ऐट जेन टू के साथ 16 जीबी का रैम है। वन प्लस बारह आर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सोनी आई एम सेंसर है,इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, इसकी पांच हजार एमएएच की बैटरी सौ वाट सुपर वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है,इस स्मार्टफोन का भार लगभग दो सौ सात ग्राम का है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this