Aaj Ka Mausam 08 February 2024: बदल रहा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | Weather Today 08 February 2024

0
200

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गयी है। दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद धूप तो निकल रही है, लेकिन यह सर्दी से राहत देने में विफल साबित हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश हो सकती है। आज दिल्ली में तापमान 20 और 7 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 08 February 2024

करीब तीन महीने बाद दिल्ली वाले साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी ठिठुरन का दौर जारी रहेगा।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

आईएमडी ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर.पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 3 दिनों में पूरे भारत में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हालांकिए आईएमडी ने यह भी जानकारी दी है कि थोड़ी देर की बारिश से राहत के बाद हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर लौट आई है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 08 February 2024

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को जम्मू.कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। इसके अलावाए पूर्वी असमए, नागालैंड और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। असमए मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here