Aaj Ka Mausam 02 February 2024: भारी बर्फबारी से हिमाचल की 130 सड़के बंद,जम्मू-कश्मीर में एवलांच का खतरा, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम | Weather Report Today 02 February 2024

0
256

Aaj Ka Mausam 02 February 2024: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने पारा गिरा दिया है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच तीसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गये हैं।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 02 February 2024

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से 130 सड़कें बंद हैं तो वहीं शिमला में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर के 6 जिलों में एवलांच (बर्फ के तूफान) का खतरा बताया गया है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ समेत तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में भीषण बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जो 3 से 4 फरवरी तक छिटपुट बारिश के रूप में जारी रह सकती है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 02 February 2024

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। शुक्रवार को विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगभग 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाओं के बारे में भी चेतावनी जारी की गयी है। समय-समय पर रुकावटों के बावजूद, उत्तर पश्चिम भारत में 5 फरवरी तक गरज और बिजली के साथ लगातार हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का सामना करने की संभावना है।

Mausam Aaj Ka| Aaj Ka Mausam Ka Hal

वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश में 4 और 5 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here