UP के मऊ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

0
126

मऊ (बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शाहपुर गांव के एक मकान में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।जिला अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि चूल्हा के कारण मकान में आग लग गई होगी। जानकारी मिलते ही राहत की टीम मौके पर भेज दी गई है। पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

तीन नाबालिगों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

घटना की जानकारी देते हुए डीएम अरुण कुमार ने बताया कि मऊ जिले के कोपागंज थाने के शाहपुर गांव के घर में आग लगने से एक महिला एक वयस्क और तीन नाबालिगों सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दमकल चिकित्सा एवं राहत दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मऊ हादसे के इस मामले की शुरुआती जांच में घर के चूल्हे की वजह से आग का लगना बताया गया है। यह आग इतनी भयानक थी कि घर में मौजूद 5 लोगों को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला और झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिलती और वे आग बुझाने का प्रयास करते ,तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने बताया की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग घर के चूल्हे से लगी थी। हालांकि आग के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here