Homeदेशसीएम हेमंत की हो सकती है गिरफ्तारी ,रांची में सभी विधायकों की...

सीएम हेमंत की हो सकती है गिरफ्तारी ,रांची में सभी विधायकों की होगी बैठक

Published on

न्यूज़ डेस्क
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी अब किसी भी वक्त हो सकती है। ईडी के जाल में वे अब फंस से गए हैं। उन्हें दिल्ली आवास से 36 लाख की नकदी के साथ ही एक लक्जरी कार की भी बरामदगी हुई है। लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि हेमंत अभी कहाँ है इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है।

उधर एक जानकारी यह मिल रही है कि रांची में सभी झामुमो विधायकों को एक साथ बने रहने की बात कहि गई है और उम्मीद की जा रही है कि आज रांची में विधायकों की बैठक भी हो सकती है और अगली रणनीति पर चर्चा भी की जा सकती है। कहा जा रहा है कि हेमंत की गिरफ्तारी होने के बाद सरकार कैसे चलेगी इस पर सभी दलों की भी बैठक होगी।

उधर बीजेपी अपने मिशन में सफल होते जा रही है। जानकार कह रहे हैं कि बीजेपी बिहार में खेल तो कर ही दिया है अब झारखंड में खेल करके उस पर भी अपना दाव लगाने को तैयार है। बिहार और झारखण्ड मिलकर कुल 54 लोकसभा की सीटें है और बीजेपी को लग रहा है कि यहाँ की सभी सीटों को अगर अपने पाले में कर लिया जाए तो सत्ता पर काबिज होने में कोई परेशानी नहीं होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में बैठक राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।

बता दें कि ईडी को भेजे गए ईमेल में सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘वे भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को मिलेंगे।’

सीएम सोरेन के आवास पर ईडी की टीम के दौरे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडे ने कहा, ‘केंद्र में निर्वाचित एक सरकार, एक निर्वाचित सीएम को परेशान कर रही है। क्या आदिवासी होना पाप है? हेमंत सोरेन ने ईडी को जानकारी दी थी कि वह 31 जनवरी को उपलब्ध रहेंगे। ईडी ने खुद ही 31 जनवरी की डेडलाइन दी थी, तो 29 जनवरी को जांच क्यों की गई? इतनी उत्सुकता क्यों है? वे कोई भगोड़े नहीं बल्कि एक लोकप्रिय नेता हैं। यह झारखंड के लोगों और आदिवासियों का अपमान है।’

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, ‘माननीय मुख्यमंत्री झारखंड वासियों के दिलों में हैं। उन्होंने कहा है कि वे ईडी के सभी सवालों का जवाब देंगे। डेडलाइन तो आने दीजिए। मैं ईडी पर कोई बयान नहीं देने वाला हूं। सब कुछ जनता की अदालत में होगा, जो लोकतंत्र का प्रमुख है। किसके साथ क्या हो रहा है, इसे लेकर लोग कहानी बना रहे है।’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम सोमवार सुबह ही पहुंच गई। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे।

झारखंड की राजधानी रांची में बजरा इलाके में 7.16 एकड़ जमीन से जुड़े कथित भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार हाई प्रोफाइल लोगों में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल शामिल हैं।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...