बिहार में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार

0
127

पटना (बीरेंद्र कुमार): भागलपुर के बरारी गोली कांड मामले में विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आशीष मंडल का भागलपुर पुलिस को खुली चुनौती देने के मामले ने पकड़ लिया था। क्रिसमस के दिन अपने रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में उसने खुले मंच से उसने मेयर पद की प्रत्याशी अपनी मां के लिए लोगों से वोट की मांग करते हुए कहा था कि वह विधायक का बेटा है, और उसे किसी का डर नहीं है ,जबकि आशीष के खिलाफ वारंट जारी था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

एएसपी शुभम आर्या के नेतृत्व में किया गया गिरफ्तार

आशीष मंडल को भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया भागलपुर के एसपी शुभम आर्य सीआईए की टीम के साथ बरारी स्थित विधायक पुत्र के दी बिग डैडी रेस्टोरेंट पहुंचे थे और वहां से आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

आशीष मंडल मां के लिए कर रहा था प्रचार

बेखौफ वारंटी आशीष मंडल के मनबढ़े होने का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपने ऊपर वारंट होने के बावजूद उसने द बिग डैडी होटल में रविवार देर शाम से आयोजित क्रिसमस पार्टी में दिए अपने भाषण के वीडियो को अपने रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी कर दिया। पार्टी में आशीष ने कहा कि उनकी मां सविता देवी मेयर पद के लिए खड़ी हुई हैं, और उनका सारा काम मैं ही देख रहा हूं।

बरारी थानेदार को किया गया शो काउज

12 दिसंबर को बरारी कॉलोनी के समीप अप्रोच रोड की जमीन पर चली गोली के बाद फरार चल रहे विधायक पुत्र आशीष, कुमार धनंजय दिलीप और संजीव के विरुद्ध वारंट जारी है। रविवार को द बिग डैडी रेस्टोरेंट में आयोजित पार्टी में वारंटी आशीष मंडल के साथ बिहार पुलिस का जवान भी नजर आ रहा था। पुलिस वर्दी में मौजूद पुलिस जवान आशीष मंडील के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया था। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे। पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और बरारी थानेदार को शो कौज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here