Bigg Boss 17 Finale: ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर अरुण महाशेट्टी का कटा पत्ता, बिग बॉस शो को मिले टॉप 4 कंटेस्टेंट्स

0
293

विकास कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। इस शो में कई बॉलीवुड स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार अजय देवगन का नाम भी शामिल है,शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा है। इन सभी कंटेस्टेंट्स ने फिनाले वीक में जमकर धमाल मचाया है,हालांकि अब इनमें से एक का सफर खत्म हो गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कौन सा सदस्य बिग बॉस 17 के फिनाले में पहुंचकर बाहर हो गया है।

बिग बॉस तक ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है,जिसमें ये दावा किया गया है कि अरुण महाशेट्टी अब इस ट्रॉफी की रेस से बाहर बाहर हो गए हैं। बता दें कि अजय देवगन और आर माधवन ने इन टॉप 5 कंटेस्टेंट को एक टास्क करवाया था। इसमें अरुण असफल रहे, जिस वजह से वो अब बाहर हो गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। उनके फैंस का दिल टूट गया है। बता दें कि इसी के साथ बिग बॉस 17 को अपने टॉप 4 मिल गए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा का नाम शामिल हैं। अब इन चारों में ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलेगी।

बिग बॉस 17 को अपना विनर मिलने वाला है,जहां कई लोग अंकिता लोखंडे को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कई लोग मुनव्वर फारूकी को विनर बता रहे हैं।अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा को भी लोग जमकर वोट कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन सा सदस्य बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here