नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ अगले वर्ष जनवरी में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। तीन जनवरी से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गयी है।
शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं। शिवम मावी और मुकेश कुमार को पहली बार टीम में मौका दिया गया हैं। हर्षल पटेल की भी टीम में वापसी हुई है।
इसके अलावा ईशान किशन और संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। ऋषभ पंत को वनडे और टी-20 दोनों से बाहर कर दिया गया है। केएल राहुल भी निजी कारणों से टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
टी-20 के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। चोट के चलते रोहित शर्मा भी टी-20 नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज में उनकी वापसी होगी। शिखर धवन को वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई है।
टी-20 के लिए भारतीय टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

