HomeदेशWeather Update Today: यूपी-बिहार में कोल्‍ड डे, दिल्‍ली NCR में घना कोहरा,...

Weather Update Today: यूपी-बिहार में कोल्‍ड डे, दिल्‍ली NCR में घना कोहरा, जानें आज के मौसम का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने राजधानी दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरा भी लगातार लोगों की परेशानी बड़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन लगभग यही स्थिति बनी रहेगी।

Hello Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega |Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली में सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga|Aaj Ka Mausam Kaisa Hai Google

आईएमडी के मुता​बिक उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्‍सों में कोल्‍ड डे (शीत दिवस) की स्थिति लगातार बनी हुई है। दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में हल्‍के बादल छाने से ठंड से थोड़ी सी राहत जरूर महसूस की गई। न्‍यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ज्‍यादा दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय और मिजोरम में 27-28 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे रहने की संभावना हैै।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega Google|Ok Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में 30 जनवरी तक शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अंडमान निकोबार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 28 जनवरी तक शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बने रहने के आसार हैं और उसके बाद ठंड में कमी आने की संभावना है।

Aaj Raat Ka Mausam Kaisa Rahega |Aaj Mausam Ka Hal

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में इन प्रदेशों के ऊंचाई वाले इलाके और घाटी में हिमपात होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में इन क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। बता दें कि इस बार उच्‍च पर्वतीय इलाकों में काफी देर से बर्फबारी शुरू हुई है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...