Aaj Ka Mausam | दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बदला मौसम, ठंड के साथ बारिश का भी सितम, जानिए आज कैसा रहेगा हाल | Weather Update Today

0
526

न्यूज डेस्क
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का भी अटैक जारी है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक दो-दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 25 से 28 जनवरी तक हिमालय से सटे इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दो से तीन दिनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने घने कोहरे और शीतलहर की भी चेतावनी जारी की है।

Aaj Barish Ka Mausam | Aaj Ka Mausam Batao

घने कोहरे और खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाईअड्डे से संचालित होने वाली 277 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 15 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की 75 ट्रेनें पांच घंटे तक की देरी से चलीं।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

शीतलहर के कारण हरियाणा में पहली से पांचवीं कक्षा तक की छुट्टियां 27 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल उतनी ठंड नहीं पड़ रह जितनी उत्तर भारत के राज्य में देखने को मिल रही है। हालांकि, यहां बारिश का अलर्ट जरूर जारी किया गया है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hai

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 28 तारीख की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली में भी 28 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी तक बिहार के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के चलने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam Up | Delhi Mein Aaj Ka Mausam

वहीं आज के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ मध्यम बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिणी झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर 12 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 26 जनवरी से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और 26 से 28 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here