इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कोंग्रेस की न्याय यात्रा इस समय असम से गुजर रही है।इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में इस समय कोई राम लहर नहीं है।राहुल गांधी का यह विचार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद आया। मंगलवार को राहुल गांधी असम के गुवाहाटी में मीडिया से बातें कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पीएम मोदी का कार्यक्रम बता दिया। वही असम में न्याय यात्रा पर एफआईआर पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साधा है। साथ ही एक बार फिर उन्होंने हिमंत विश्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया है।राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा के दौरान कहीं कोई विरोध प्रदर्शन हुआ ही नहीं। बीजेपी के लोग हाथ हिला रहे थे,तो मैं उनकी तरफ फ्लाइंग किस दे रहा था। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमारी न्याय यात्रा रोककर असम के मुख्यमंत्री एक तरह से हमारी ही मदद कर रहे हैं।
कांग्रेस ने बीजेपी के विरोध का बताया कारण
इस दौरान राहुल गांधी से जब यह पूछा गया कि आखिर बीजेपी उनकी यात्रा का विरोध क्यों करेगी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने पिछली बार यात्रा निकाली थी, तो बीजेपी कहती थी कि हमारी यात्रा का कोई असर नहीं होगा, लेकिन कन्याकुमारी तक पहुंचते पहुंचते इस यात्रा ने सफलता के कीर्तिमान गढ़ दिए।इसलिए इस बार शुरू से यात्रा को डिस्टर्ब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विरोध का कोई असर नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें कॉलेज जाने से रोका गया तो लोग कॉलेज के बाहर आ गए और मैंने छात्रों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग बजरंग दल की यात्रा नहीं रोकते, ये सिर्फ हमारी यात्रा रोक रहे हैं।
ममता के सवाल पर राहुल ने बताया
न्याय यात्रा के बंगाल में पहुंचने के बाद क्या ममता बनर्जी भी वहां आएंगे !इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हमने उन्हें निमंत्रण भेजा है और उन्हें जरूर आना चाहिए।वह आएंगे तो हमें अच्छा लगेगा। ममता की नाराजगी को लेकर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारा सीट नेगोशिएशन ममता बनर्जी के साथ चल रहा है। कुछ लोग कुछ ना कुछ बोल ही देते हैं।इससे फर्क नहीं पड़ता है।अपनी सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अटैक से कोई चिंता नहीं है। इन चीजों से में नहीं डरता। गाली दो, डिस्टर्ब करो, मैं इससे नहीं डरता।उन्होंने कहा कि मैं सच्चाई के लिए लड़ता हूं। पूरी दुनिया दूसरी तरफ खड़ी हो जाए,कोई फर्क नहीं पड़ता।

