न्यूज़ डेस्क
लोकसभा चुनाव से पहले वाईएसआर जगन रेड्डी को झटका लग्न शुरू हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही जगन की पार्टी को छोड़कर एक विधायक अल्ला रामकृष्ण रेड्डी ने कांग्रेस क दमन थामा था और आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद लावू श्री कृषणदेवरायलु ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
सांसद लावू आगे कहाँ जायेंगे यह तो अभी किसी को नहीं मालुम लेकिन सूत्रों से जो खबर मिल रही है उससे पता चल रहा है कि लावू कांग्रेस में ज सकते हैं। खबर ये भी मिल रही है कि वाईएस शर्मिला के प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद जगन की पार्टी में हलचल मच गई है और जगन की पार्टी को छोड़कर कई सांसद और विधायक कांग्रेस से जुड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं।
उधर ,श्री कृष्णदेवरायलु ने मीडिया से कहा कि उन्होंने वाईएसआरसीपी छोड़ दी है। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने पद और वाईएसआरसीपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले कुछ समय से सत्तारूढ़ दल में चल रही कुछ प्रतिकूल राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है।
उन्होंने कहा, “आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में अनिश्चितता व्याप्त है और वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। वाईएसआरसीपी में राजनीतिक बदलाव के कारण कार्यकर्ताओं को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
सांसद ने कहा कि वाईएसआरसीपी नेतृत्व उन्हें टिकट देने से इनकार करके नरसारावपेट लोकसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में एक नया उम्मीदवार खड़ा करना चाहता था। सांसद ने कहा कि उन्होंने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान नरसारावपेट लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत की है।
वाईएसआरसीपी सूत्रों ने हालांकि बताया कि पार्टी आलाकमान ने श्री कृष्णदेवरायलु को अगले चुनाव में नरसारावपेट की बजाय गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कहा, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया।

