यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया पीएम मोदी को फोन, शांति फार्मूला में मांगी मदद

0
151

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के खत्म होने के कुछ आसार नजर आ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और उनसे रूस के साथ अपने शांति फॉर्मूले को लागू करने में मदद मांगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन और रूस से तत्काल शत्रुता समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हुए कहा कि दोनों पाों को अपने मतभेदों का स्थायी समाधान खोजने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर वापस लौटना चाहिए।

जेलेंस्की ने ट्वीट कर दी जानकारी

जेलेंस्की ने सोमवार को ट्वीट किया कि मैने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत की सफल जी 20 की अध्यक्षता की कामना की। इस प्लेटफॉर्म पर मैने शांति फॉर्मूले की घोषणा की थी और अब मैं इसको लागू करने में भारत की भागीदारी चाहता हूं। मैंने मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह युद्ध खत्म करना चाहते हैं और इस मामले में शामिल सभी पक्षों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

किसी भी शांति प्रयास को भारत का समर्थन

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने यूक्रेनी नेता को किसी भी शांति प्रयास को भारत के समर्थन और प्रभावित लोगों के लिए मानवीय मदद जारी रखने का भरोसा दिलाया है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत की जी 20 की अध्यक्षता के दौरान की प्राथमिकताएं भी बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here