Homeदेशमौखिक आदेश पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण नहीं रोका जा...

मौखिक आदेश पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण नहीं रोका जा सकता:सुप्रीम कोर्ट

Published on

सोमवार को लाइव प्रसारण पर रोक के आदेश के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी मौखिक आदेश के बजाय कानून के अनुसार काम किया जाना चाहिए।कोर्ट ने कहा कि मंदिरों में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण पर रोक लगाने के मौखिक आदेश का पालन करने के लिए कोई भी बाध्य नहीं है।

पूजा अर्चना या प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण पर कोई पाबंदी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के वकील का यह बयान भी दर्ज किया कि मंदिरों में पूजा अर्चना या प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण पर कोई पाबंदी नहीं है कोर्ट ने आज यह निर्देश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया जिसमें यह दावा किया गया है कि राज्य सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने कहा कि लाइव प्रसारण को सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता है कि किसी इलाके में अन्य समुदाय के लोग रहते हैं।

बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

गौरतलब है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण पर कथित तौर पर प्रतिबंध लगाए जाने का आदेश के खिलाफ भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया है। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज देश के कई मंदिरों में सीधा प्रसारण किया जा रहा है ।साथ ही विभिन्न मंदिरों में कई तरह के पूजा पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this