Homeदेशनीतीश की नई जदयू टीम का ऐलान ,11 महासचिव बनाये गए

नीतीश की नई जदयू टीम का ऐलान ,11 महासचिव बनाये गए

Published on

न्यूज़ डेस्क
बिहार में तेजी से राजनीति बदलती जा रही है। एक तरफ जहाँ नीतीश की राजनीति को लेकर कई तरह की खबरे आ रही है और कहा जा रहा है कि वे किसी तलाश में हैं वही दूसरी तरफ जदयू अपनी नयी टीम का गठन भी कर रही है। आज नीतीश कुमार ने अपनी नयी टीम की घोषणा की है। इस टीम में जहाँ 11 महासचिव नियुक्त किये गए हैं वही खबर ये भी है पूर्व पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह के नजदीकियों की छुट्टी भी की गई है।

नीतीश कुमार के इस फैसले से साफ झलकता है कि उनकी और ललन सिंह के बीच अब कितनी दूरी आ गयी है। ललन सिंह के बेहद करीबी रहे मंगनी लाल मंडल को नीतीश ने हटाया दिया है। अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। ललन सिंह जब अध्यक्ष थे तब राष्ट्रीय महासचिव रहे हर्षवर्धन सिंह को नई राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में जगह नहीं मिली है।

वशिष्ठ नारायण सिंह को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश की इस टीम में पूर्व सांसद केसी त्यागी के कद को बढ़ाया गया है, उन्हें राजनीतिक सलाहकार के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। वहीं आलोक कुमार सुमन को फिर से जनता दल यूनाइटेड का कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।

राष्ट्रीय महासचिव की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। महासचिव की टीम में मंत्री संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, मगंनी लाल मंडल, आफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशा परवीन, रामसेवक सिंह, कपिल हरिश्चंद्र, इंजीनियर सुनील और राज सिंह मान शामिल हैं।

बात राष्ट्रीय सचिव की लिस्ट की लिस्ट की करें तो इसमें राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार और मोहम्मद निसार को जगह मिली है। इसके अलावा राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this