Paris Olympics 2024: भारत का टूटा सपना, महिला हॉकी टीम जापान से हारकर ओलंपिक की रेस से बाहर

0
266

न्यूज डेस्क
भारतीय महिला हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग मुकाबले में जापान से हार सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम का 2024 में ओलंपिक खेलने का सपना भी टूट गया। भारत और जापान के बीच एफआइएच महिला ओलिंपिक क्वालीफायर में तीसरे स्थान और ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए मुकाबला खेला गया। जहां भारतीय महिला टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपनी ख्याति के विपरीत प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अब चाह कर भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी।

रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। जापान की तरफ से पहला और आखिरी गोल छठे मिनट में आया। पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए काना उराता ने यह गोल शानदार अंदाज में दागा। इस लड़ाई में सिर्फ उराता ने ही नहीं अपना कमाल दिखाया बल्कि जापान के डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिलाओं ने गोल करने के लिए भरपूर प्रयास किए लेकिन जापान के डिफेंस ने हर प्रयास पर पानी फेर दिया।

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक जीतने से चूकी है। इससे पहले भी तीन बार भारतीय टीम ओलंपिक क्वालीफाई करने में विफल रही है। पहली बार 1980 में मास्को ओलंपिक में टीम इंडिया चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारीतय टीम को चौथा स्थान मिला। वहीं, रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here