HomeदेशAaditya Thackrey के करीबी सूरज चव्हाण को ED ने किया गिरफ्तार, बोले...

Aaditya Thackrey के करीबी सूरज चव्हाण को ED ने किया गिरफ्तार, बोले सोमैया-‘उद्धव ठाकरे को देना होगा घोटाले का हिसाब’

Published on

विकास कुमार
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। कोविड के दौरान 6 करोड़ 70 लाख रुपए के घोटाले के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सूरज चव्हाण से पहले भी ईडी ने पूछताछ की थी और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज चव्हाण पर बीएमसी कोविड सेंटर खिचड़ी घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुकदमा दर्ज किया था। पिछले साल अक्टूबर में केस से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी।

वहीं सूरज चव्हाण को आदित्य ठाकरे का बेहद करीबी सहयोगी माना जाता है। इस मामले में सूरज चव्हाण से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी से उद्धव ठाकरे समूह को बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ दिनों से सूरज चव्हाण से लगातार पूछताछ की जा रही थी। इससे पहले मुंबई पुलिस ने उनसे खिचड़ी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की थी। बाद में ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने चव्हाण को कई घंटों तक ईडी दफ्तर में बैठाकर उनका बयान दर्ज किया था। वहीं बीजेपी नेता किरीट सौमेया ने कहा कि खिचड़ी का पैसा सांसद संजय राउत के मित्र के परिवार के खाते में भी गया। सोमैया ने कहा कि उद्धव ठाकरे को सभी कोविड घोटालों का हिसाब देना होगा। वहीं ठाकरे परिवार का कहना है कि बीजेपी बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this