Homeदेशरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा भारत राममय,फारूक अब्दुल्ला ने भी गाया...

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा भारत राममय,फारूक अब्दुल्ला ने भी गाया भजन

Published on

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न अनुष्ठान जारी है।मुख्य यजमान की भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समय 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं।इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कई बड़े नेताओं ,सोनिया गांधी,मलिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाlल,ममता बनर्जी,लालू प्रसाद आदि ने इस कार्यक्रम को बीजेपी का कार्यक्रम बताते हुए इस दिन इस  कार्यक्रम का बायकाट किया है।लेकिन इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट के नेता फारूक अब्दुल्ला एक राम भजन गाकर खासे चर्चा में है।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रामलला पर चर्चा भी की थी और राम- भजन भी गाया था।

कपिल सिब्बल के साथ बातचीत के दौरान गाया राम – भजन

वरिष्ठ अधिवावता कपिल सिब्बल ने फारूक अब्दुल्ला से बातचीत के क्रम में उनसे एक भजन की फरमाइश की इसपर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ओर जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने एक राम भजन गाया। ‘ मेरे राम, मेरे राम,मेरे राम,किस गली गए मेरे राम।आंगन मोरा,आंगन मोरा सूना- सूना, आंगन सुना मेरे राम, किस गली गए हो मेरे राम।। इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम के आदर्श ही देश और दुनिया को बचा सकते हैं।

हम भी राम राज आने का कर रहे इंतजार

फारूक अब्दुल्ला से बातचीत के क्रम में कपिल सिब्बल ने पूछा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान राम का नाम तो लेते हैं,लेकिन उनके आदर्शों पर नहीं चलते। इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रामराज का मतलब सभी के लिए समान है।हम भी रामराज के आने का इंतजार कर रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम विश्व के राम थे और मुझे उम्मीद है की एक दिन रामराज आएगा।

सीट शेयरिंग के मामले पर इंडिया गठबंधन को चेताया

फारूक अब्दुल्ला ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में अब तक सीट शेयरिंग के फार्मूले पर मुहर नहीं लग सकने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। बातचीत के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने आशंका जताई कि अगर ऐसा ही रहा तो कुछ दल गठबंधन से अलग हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।गौरतलब है कि देश में अप्रैल और मई के महीने में लोकसभा का आम चुनाव हो सकता है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...