हवाई हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

0
133

ईरान ने बलूचिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद पाकिस्तान  बौखला गया है ।पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करने की कड़ी निंदा करते हुए ईरान को इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है। पाकिस्तान ने ईरान के इस कृत्य को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। गौरतलब है कि ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है ,जिसमें दो बच्चों की जान चली गई और तीन लड़कियां घायल हो गई है। ईरान द्वारा पाकिस्तान में तेहरान विरोधी आतंकवादी समूह के मुख्यालय पर हमला करने की बात कही गई है।

संप्रभुता का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं

वही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता का इस प्रकार से किया गया उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है।इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ईरान को इसके लिए गंभीर परिणामों की भुगतते की सी चेतावनी दी है।

बातचीत के लिए कई चैनल रहने के बावजूद ईरान ने किया यह अवैध कृत्य

पाकिस्तान का कहना है कि ईरान कि यह कार्रवाई इसलिए भी विशेष चिंताजनक है, क्योंकि पाकिस्तान और ईरान के बीच संचार के कई माध्यम रहने के बावजूद ईरान ने यह अवैध कृत्य किया है। पाकिस्तान के सरकारी बयान के मुताबिक पाकिस्तान ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष इस बात को लेकर विरोध दर्ज करा दिया है ।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का कड़ा विरोध पहले ही तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया जा चुका है, इसके अतिरिक्त पाकिस्तान के संप्रभुता के इस उल्लंघन की हमारी तरफ से कड़ी निंदा करने के लिए ईरानी प्रभारी को विदेश मंत्रालय में तलब किया है।इसके लिए पाकिस्तानी कदम के उठाए जाने से होने वाले परिणाम की जिम्मेदारी पूरी तरह से ईरान की होगी। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि प्रकार का एकतरफ कृत्य अच्छे पड़ोसी संबंधों के अनुरूप नहीं है, जो द्विपक्षीय विश्वास और भरोसे को गंभीर रूप से कमजोर कर सकता है।

ईरान ने जैश अल अदल को आतंकी संगठन घोषित कर रखा था

अल अरबिया न्यूज ने तस्लीम न्यूज़ एजेंसी के हवाले से बताया है ईरान ने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के दो महत्वपूर्ण मुख्यालय ध्वस्त कर दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान के एक क्षेत्र में केंद्रित था, जहां जैश अल अदल का सबसे बड़ा मुख्यालय स्थित था। अल अराबिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार 2012 में गठित जैश अल अदल को ईरान ने आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया है। यह एक सुन्नी आतंकवादी समूह है, जो ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्तान- बलूचिस्तान में काम करता है। पिछले कुछ वर्ष कुछ वर्षों में जैश अल अदल ने ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं।अल अरबिया न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में जैश अल अदल ने सिस्तान – बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी।सिस्तान – बलूचिस्तान की सीमा अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगती है। अल अरबिया न्यूज़ के रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में ईरान के सुरक्षा बलों और सुन्नी आतंकवादियों के साथ-साथ ड्रग तस्करों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here