Homeटेक्नोलॉजीएलन मस्क ट्विटर के CEO के पद से देंगे इस्तीफा, पब्लिक पोल...

एलन मस्क ट्विटर के CEO के पद से देंगे इस्तीफा, पब्लिक पोल के बाद लिया फैसला

Published on

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी जगह नये व्‍यक्‍ति की भर्ती के बाद वह पद छोड़ देंगे। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए हुए मतदान के बाद यह घोषणा की है। इसमें 57 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मस्क को हटाने की मांग की थी।

एलन मस्क ने पोल के जरिये लोगों से पूछी थी राय

आपको बता दें कि मस्क ने यह फैसला हाल ही में कराए गए एक ट्विटर पोल के बाद लिया है। उन्होंने ट्विटर पोल कर लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस पोल में 57.5 प्रतिशत लोगों ने मस्क के इस्तीफे के पक्ष में वोट किया है। 42.5 प्रतिशत लोगों ने पोल में उन्हें ट्विटर का सीईओ के पद पर बने रहने के लिए पोल किया था।

सर्वर टीम को देखेंगे मस्क

पोल के जरिए आए नजीतों के बाद एलन मस्क ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि जैसे ही उन्हें कोई ऐसा मूर्ख व्यक्ति मिल जाएगा जो इस पद को लेने के लिए योग्य लगेगा तो वो तुरंत इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद वो केवल सॉफ्टवेयर को चलाएंगे और सर्वर टीम को देखेंगे।

19 दिसंबर को किया था पोल

गौरतलब है कि एलन मस्क ने यह ट्विटर पोल 19 दिसंबर को आयोजित किया था और कहा था कि पोल के जो भी नतीजे होंगे उसका वह पालन करेंगे। इस पोल पर 17,502,391 लोगों ने वोट किया, जिसमें 57.5 प्रतिशत लोग मस्क के इस्तीफे के पक्ष में थे, तो 42.5 प्रतिशत लोगों का कहना था कि उन्हें ट्विटर सीईओ पद पर बने रहना चाहिए। इसके बाद मस्क ने सीईओ के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this