विकास कुमार
बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री के बाद से ही कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के कैरेक्टर पर सवाल खड़े हो गए। आयशा खान ने शो में आने के बाद मुनव्वर फारुकी पर टू-टाइमिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो मुनव्वर फारुकी संग शो में न सिर्फ डबल गेम खेलती दिखीं। बल्कि उन्होंने इस दौरान मुनव्वर फारुकी पर कई गंभीर आरोप भी जड डाले। उन्होंने दावा किया कि मुनव्वर फारुकी ने उनका यूज किया। इस आरोप पर अब मुनव्वर फारुकी की दोस्त आजमा फलाह उनके समर्थन में आ खड़ी हुई हैं। आजमा फलाह ने न सिर्फ मुनव्वर फारुकी का समर्थन किया। बल्कि उन्होंने आयशा खान के कैरेक्टर की भी बखिया उधेड़ दी।
आजमा फलाह ने कहा कि आयशा खान मुनव्वर फारुकी को ब्लैकमेल कर रही है। आजमा फलाह ने कहा कि बिग बॉस में मुनव्वर फारुकी को बुरी तरह ब्लैकमेल किया जा रहा है। क्योंकि अब बिग बॉस भी सोच रहे होंगे कि हमने कौन सी नीच औरत को बिग बॉस शो में डाल दिया। ये आयशा जैसी लड़की जिंदगी भर हिला लेती न नाच-नाच के इतने बड़े शो में नहीं जा पाती,ठीक है, इसको मिल गया एक सेलिब्रेटी बकरा। इसने उसे बकरा बनाया शो में घुसने के लिए और अब ये पूरी स्टोरी बता रही है कि कौन से जमाने में इसका हुकअप हुआ होगा कि मुझे किस तरीके से यूज किया,या क्या हुआ,ये एक लड़की होके बोल रही है।
आयशा खान और मुनव्वर फारूकी के बीच चल रहे गॉसिप्स से बिग बॉस 17 एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट,उन्नति टीवी

