14 लाख दिए से बनी Ram की आकृति ने बनाया World record, अब पूरे देश के लोगों को है 22 जनवरी का इंतजार

0
283

विकास कुमार
भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए दिव्य और नव्य अयोध्या सज धज कर तैयार हो रही है। पूरी दुनिया से भक्तों का अयोध्या में जमावड़ा हो रहा है। बिहार से भी भारी संख्या में भक्त अयोध्या नगरी पहुंचे हैं। बिहार से आए भक्तों ने भगवान राम की अद्भुत आकृति उकेरी है। 14 लाख दीप से प्रभु श्री राम की अद्भुत छवि उकेरी गई है। तीन महीने की अथक मेहनत से 14 सौ 70 स्क्वायर फीट में प्रभु श्री राम की तस्वीर उकेरी गई है। 14 लाख दीप की सहायता से ये आकृति बना कर भक्तों ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।

वहीं मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा कि विकास देखना है तो लोगों को अयोध्या आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी शहर अयोध्या जैसा विकसित नहीं है।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने अयोध्या नित नए वर्ल्ड रिकार्ड कायम करेगी। उन्होंने राम से सीख लेकर युवाओं को पराक्रमी बनने का संदेश दिया।

22 जनवरी देश के लोगों का पांच सौ साल का इंतजार खत्म होने वाला है। इस दिन अयोध्या नगरी अपने ऐतिहासिक और धार्मिक गौरव को फिर से हासिल कर लेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट,क्यू वाइव नेटवर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here