Homeदेशकोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को सलाह, देशहित में स्थगित...

कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को सलाह, देशहित में स्थगित करें भारत जोड़ो यात्रा,हमलावर हुई कांग्रेस

Published on

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किए जाने की अपील की गई है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाय:मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा लिखे गए इस पत्र में कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाय, मास्क व सेनीटाइजर का उपयोग कराया जाए और केवल टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने के पूर्व एवं पश्चात यात्रियों को आइसोलेट किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में बौखलाहट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस पत्र कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से बौखलायी हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा: कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी सरकार ने भी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सवाल ये खड़ा होता है कि क्या एक परिवार सभी प्रोटोकॉल से ऊपर है। ये मैं मान सकता हूं कि कांग्रेस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ज्यादा एक परिवार को मान्यता मिलती है परन्तु कोविड प्रोटोकॉल का तो उनको पालन करना होगा।

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...