South की Gadar 2 बनी Mahesh babu की Guntur Kaaram, जबरदस्त ओपनिंग से Box Office पर मचा दिया धमाल

0
137

विकास कुमार
12 जनवरी को पर्दे पर उतरी महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया हैं महेश बाबू और डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने इस फिल्म में दर्शकों को एंटरटेनमेंट की बड़ी ट्रीट दी है। इस फिल्म का क्रेज पहले ही दिन फैन्स के सिर चढ़ कर बोला। फिल्म की सक्सेस तो इसकी एडवांस बुकिंग के साथ ही तय हो चुकी थी।

गुंटूर कारम के मुकाबले वैसे तो और भी फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस भी शामिल है, लेकिन पहले ही दिन महेश बाबू की ये फिल्म जबरदस्त ओपनिंग लेते हुए सनी देओल की गदर 2 को भी मात दे सकती है। गदर टू के पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपए से ज्यादा था। फिल्मी पंडितों के मुताबिक गुंटूर कारम का पहले दिन का कलेक्शन इससे आगे निकल जाएगा। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें दिखाई दी। पहले दिन गुंटूर कारम की कमाई 42 करोड़ रुपए को पार कर गई।

गुंटूर कारम फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों रुपये कमा डाले हैं। एडवांस बुकिंग की बात करें तो महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम 24 करोड़ 79 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हासिल कर चुकी थी। इसे देखते हुए ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनी रह सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट,उन्नति टीवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here