पश्चिम बंगाल:बीरभूम इस्कॉन मंदिर में लगाई आग,लोगों में आक्रोश

0
188

कोलकाता (बीरेंद्र कुमार): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के खैरासोल ब्लॉक के भीमगढ़ स्थित इस्कॉन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इससे आक्रोशित इस्कॉन भक्तों और ग्रामीणों काफी आक्रोश व्याप्त है।

लोगों ने जाम की सड़क

अज्ञात बदमाशों के द्वारा आग लगाए जाने के विरोध में आक्रोशित भक्तों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है।

दुर्गापुर और भीमगढ़ के मंदिर के इंचार्ज उदयचंद्र दास ने बताया कि जिस तरह से इस्कॉन मंदिर और उसकी सेंटर को जलाया गया है, यह हिंदुओं और सनातन धर्म पर हमला है। उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

उदयचंद्र दास ने बताया की इससे पहले भी 8 दिसंबर को जब वह यहां आए थे,तो रात में अज्ञात बदमाशों ने सेंटर को जलाने की कोशिश की थी। विभिन्न क्षेत्रों के इस्कॉन भक्त यहां जुट रहे हैं और अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here