इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हंगामा, पूर्व छात्र नेता पर फायरिंग

0
151

प्रयागराज (बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच भारी विवाद हो गया है। तू- तू मैं-मैं से शुरू हुआ यह विवाद बाद में इतना बढ़ गया कि गुस्सा में आकर सुरक्षा गार्डो ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक का इस घटना में सिर फट गया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा गार्ड ने उन पर कई राउंड फायरिंग की है। फिलहाल वहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और उग्र छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मामले को लेकर छात्रों द्वारा यह बताया गया है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए आए थे। इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया की यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया, जिसमें विवेकानंद पाठक और अमित कुमार समेत आधा दर्जन छात्र घायल हो गए हैं। इसके बाद छात्रों ने भी आक्रोशित होकर यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे डीएम और पुलिस कमिश्नर

गार्डों की पिटाई से इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र काफी आक्रोशित हो गए, और उन लोगों ने यूनिवर्सिटी के कैंटीन में भीषण आगजनी की। गुस्साए छात्रों ने वहां कई गाड़ियों में भी आग लगा दी। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जिला और पुलिस प्रशासन को इस हंगामे के बारे में सूचना देने के बाद डीएम और पुलिस कमिश्नर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here