देश में समुद्र पर बने सबसे लम्बे सेतु का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

0
269

न्यूज़ डेस्क 
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार 12 जनवरी को देश के सबसे लम्बे बने समुदी सेतु का उद्घटान करेंगे। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस समुद्री सेतु का नाम है मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी एमटीएचएल। यह करीब 22 किलोमीटर लंबा पुल होगा। समुद्र के ऊपर 16.5 किलोमीटर और जमीन पर इस पुल की लंबाई 5.5 किलोमीटर होगी।

इसके बारे में मुंबई पुलिस ने बताया कि इस सेतु  पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी. प्रति घंटे होगी। इस समुद्री पुल पर मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  बताया जा रहा है कि कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। मुंबई पुलिस ने “खतरे, रुकावटों और जनता के लिए असुविधा” को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लगा दी है।
 

एमटीएचल के निर्माण में करीब 18,000 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसपर यातायात शुरू होने से मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक की दूरी 15 से 20 मिनट में पूरी होगी। इस पुल पर आवाजाही शुरू होने से मुंबई और पुणे के बीच यात्रा आसान होगी और समय की भी काफी बचत होगी। इससे लोनावला, खंडाला और मुंबई के बीच यात्रा के समय में 90 मिनट तक की कमी आने की उम्मीद है। कार से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय की जा सकेगी। अन्यथा इसमें अभी 2 घंटे तक का समय लगता है।

 मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सेवरी निकास (निकास 1 सी) का उपयोग करना होगा और ‘गाडी अड्डा’ के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एमटीएचएल देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसके अलावा यह देश का ऐसा पहला पुल है जो ‘ओपन रोड टोलिंग’प्रणाली की सुविधा से लैस है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here