Homeदेशमुंबई की आठ महिला पुलिस कर्मचारियों ने कथित रूप से लगाए अपने...

मुंबई की आठ महिला पुलिस कर्मचारियों ने कथित रूप से लगाए अपने सीनियर्स पर बलात्कार के आरोप !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 सच क्या है यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा लेकिन जिस तरह की खबरे मुंबई पुलिस से निकल रही है वह चौंकाने वाली है। आठ महिला पुलिस कर्मियों ने अपने सीनियर्स पर बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिंदे को इस बावत पत्र लिखकर मुंबई पुलिस के भीतर हड़कंप मचा दिया है। पुलिस महकमे में इस खबर के बाद सन्नाटा पसर गया है। कोई किसी के बारे में कुछ कहने से बच रहा है। 
 

मिली जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना मुंबई पुलिस के नागपाडा मोटर परिवहन विभाग से सामने आई है। मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत आठ महिला पुलिस कांस्टेबलों ने आरोप लगाया है कि तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व अन्य कई दिनों से उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं।

कथित तौर पर पीड़ित महिला पुलिस कर्मियों ने खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। यह कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल रहा गया है। पत्र में मुंबई पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग की आठ महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस उपायुक्त, दो इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है।
ड्राइवर के पद पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दो पुलिस इंस्पेक्टर सरकारी वाहन से पीड़ित को लेकर घर गए और वहां डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने उनके साथ बलात्कार किया।

 रिपोर्ट के मुताबिक, जब बार-बार रेप से महिला सिपाही गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने उनके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला पुलिसकर्मियों के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है।

 पत्र में मोटर परिवहन विभाग की आठ महिला कर्मचारियों के नाम और हस्ताक्षर हैं। पत्र में उन्होंने बताया कि उनका परिवार गांव में रहता हैं। वें मुंबई में अकेली रहती हैं और पुलिस बल के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं। इसी का फायदा उठाकर अधिकारियों ने उनसे बार-बार दुष्कर्म किया। यहां तक की अधिकारियों के दफ्तर में भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

पत्र में महिला पुलिसकर्मियों ने कहा है कि वह अपनी शिकायत लेकर डिप्टी कमिश्नर से मिलीं थी, लेकिन उन्होंने अपने केबिन से उन्हें बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल से कराई जाए।
उधर, मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर आठ महिला कांस्टेबल ड्राइवरों द्वारा लिखे गए इस पत्र की जांच शुरू कर दी है। 

Latest articles

लखनऊ में PM मोदी का कांग्रेस पर अटैक,एक ही परिवार के नाम पर योजनाएं

25 दिसंबर 2025 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर...

नीतीश के बेटे निशांत के लिए अब BJP भी करने लगी बैटिंग!

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक...

आधार कार्ड के साथ कर ल‍िए ये 5 काम तो नहीं होंगे धोखाधड़ी के शिकार

Aadhaar Card किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज है। अगर आधार...

दिन में जरूरत से ज्यादा नींद आना हो सकता है नार्कोलेप्सी बीमारी का संकेत,

अक्सर हम दिन में नींद आने को थकान, तनाव या कम सोने का नतीजा...

More like this

लखनऊ में PM मोदी का कांग्रेस पर अटैक,एक ही परिवार के नाम पर योजनाएं

25 दिसंबर 2025 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर...

नीतीश के बेटे निशांत के लिए अब BJP भी करने लगी बैटिंग!

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक...

आधार कार्ड के साथ कर ल‍िए ये 5 काम तो नहीं होंगे धोखाधड़ी के शिकार

Aadhaar Card किसी भी भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज है। अगर आधार...