रांची (बीरेंद्र कुमार): दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर झारखंड के साहिबगंज जिला के बोरियों में भी एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना में 22 वर्ष की आदिम जनजाति की महिला रविका पहाड़िन को कटर से 12 टुकड़ों में काट मार डाला गया है। रविका पहाड़िन बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी। शादी के बाद वह अपने पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। पुलिस दिलदार अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
गत शनिवार की शाम ग्रामीणों ने मोमिन टोला में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे महिला के पैर को कुत्तों के द्वारा नोचते हुए देखा।इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बोरियो थाना की पुलिस घटनास्थल पर आकर अनुसंधान में जुट गई। बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पाल के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक पुराने बंद घर और उसके बाहर से 12 टुकड़ों में बरामद किया गया है।हालांकि महिला का सिर और शरीर के कुछ अंग अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं।
हत्या के बाद इलेक्ट्रिक कटर से किये गये शव के टुकड़े
पुलिस के अनुसार इस महिला की हत्या के बाद इलेक्ट्रिक कटर जैसे तेज हथियार से इसके शव को टुकड़ा -टुकड़ा किया गया है। मौके पर साहबगंज के एसपी अनुरोध किस्पोट्टा और चिकित्सकों की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस और चिकित्सक यह देख रहे हैं कि महिला के गर्दन से ऊपर के हिस्से के अलावा शरीर के और कौन-कौन सा अंग गायब है। मृतक महिला की पहचान उसके पति दिलदार अंसारी ने की है। पुलिस के अनुसार महिला दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी।

मृतिका के पति दिलदार के मामा के घर से मिला धारदार हथियार
साहिबगंज की बोरियों में दिल दहलाने वाली घटना की खबर मिलते ही संथाल परगना क्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल,एसपी मनोरंजन अस्पताल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच में जुटे हुए हैं रांची से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और मृतका के पति दिलदार अंसारी के मामा मोइनुल हक के घर को सील कर दिया गया है।
12 टुकड़ों में काटा गया रविका का शव
22 वर्षीय आदिम जनजाति रविका पहाड़िन को तेज धार वाले कटर से 12 टुकड़ों में काट कर हत्या कर दी गई है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मृतिका के पति दिलदार अंसारी के मामा मोइनुल हक मोइनुल हक के घर से मृतिका की चप्पल और दो धारदार हथियार के अलावा मोइनुल की खून से सनी शर्ट और गंजी भी बरामद की है। कमरे की दीवार पर खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस को इस बात का शक है कि बोरियों बाजार के फाजिल टोला स्थित मोइनुल हक के घर में ही वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतिका के पति दिलदार अंसारी के मामा मोइनुल हक के घर को पुलिस ने सील कर दिया है।


