ईवीएम पर गतिरोध : कांग्रेस के पत्र और चिंता को चुनाव आयोग ने ख़ारिज कर दिया 

0
165

न्यूज़ डेस्क
 चुनाव आयोग ने कांग्रेस के उस पत्र और पत्र में उठाये गए सवालों को ख़ारिज कर दिया जिसमे चुनाव आयोग से मिलने के लिए समय की मांग की गई थी और पत्र में कहा गया था कि उनकी कुछ चिंताएं है जो आयोग के सामने रखने की जरूरत है। हलाकि आयोग ने कांग्रेस और विपक्ष की चिंता को ख़ारिज करते हुए कहा है कि उनकी चिंत का कोई ज्याज कारण नहीं है इसलिए इस पर किसी स्पष्टीकरण की भी जरूरत नहीं है। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश को भेजे पत्र में चुनाव निकाय ने ईवीएम के इस्तेमाल पर पूरा भरोसा जताया है। प्रधान सचिव प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया कि 30 दिसंबर, 2023 के पत्र  में कोई नया दावा या उचित और वैध संदेह नहीं है, जिसके लिए स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो। आयोग ने चुनावों में ईवीएम के उपयोग के बारे में अन्य देशों और उनके संवैधानिक न्यायालयों के निर्णयों को संदर्भ से बाहर करार दिया।

प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि ईवीएम का उपयोग करके किए गए चुनावों के नतीजों, कानूनी ढांचे तकनीकी सुरक्षा और प्रशासनिक सुरक्षा उपायों के आधार पर आयोग को चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर पूरा भरोसा है।

गौरतलब है कि जयराम रमेश ने पिछले साल 30 दिसंबर को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि इंडी गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल को वीवीपैट पर्चियों पर अपने विचार रखने के लिए समय दिया जाए। विपक्षी गठबंधन ने 19 दिसंबर को एक बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। विपक्षी गठबंधन ने पर्चियों और ईवीएम के 100 फीसदी मिलान की भी मांग की थी।

पत्र में जयराम रमेश ने लिखा कि 9 अगस्त 2023 को भी चुनाव आयोग में ईवीएम के मुद्दे पर ज्ञापन दिया गया था। इस ज्ञापन में भी ईवीएम को लेकर अपनी चिंताओं का जिक्र किया गया था। साथ ही 9, 10,16,18 और 23 अगस्त को भी मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक की मांग की गई थी। हालांकि कई बार मांग के बावजूद अभी तक विपक्षी गठबंधन के नेताओं की मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here