किसान के बेटे ने लहराया ISRO में सफलता का परचम, बेटे की पढ़ाई के लिए पापा ने गिरवी रख दी थी जमीन

0
315

विकास कुमार
बिहार के आरा जिले में एक किसान के बेटे ने कड़ी मेहनत के दम पर इसरो में सफलता हासिल की है। बरगही गांव के तपेश्वर कुमार ने इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट का पद हासिल किया है। तपेश्वर कुमार का परिवार गरीबी की मार झेल रहा था,लेकिन बेटे की पढ़ाई के लिए परिवार ने हर तरह की मुसीबत उठाई। आज तपेश्वर कुमार ने अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया है। तपेश्वर अपनी सफलता का श्रेय अपने मम्मी और पापा को देते हैं। इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयनित तपेश्वर कुमार की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही हुई थी।

वहीं तपेश्वर सिंह ने साल 2018-21 बैच में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का कोर्स किया। इसके बाद वे इसरो के टेक्निकल असिस्टेंट की परीक्षा की तैयारी में जुट गए।अब मनचाहा मुकाम हासिल करने के बाद तपेश्वर खुश हैं और उनकी सफलता से गांव में भी खुशी का माहौल है। तपेश्वर ने बताया कि उनकी पढ़ाई के लिए जमीन तक गिरवी रखना पड़ा था।

तपेश्वर कुमार ने अपनी सफलता से देश के गांव के युवकों के लिए एक मिसाल कायम की है,उनसे प्रेरणा लेकर देश के गांव के छात्र भी जीवन में भी ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here