नए वर्ष में अरविंद केजरीवाल ने तय किया नए राजनीतिक टारगेट

0
96

बीरेंद्र कुमार झा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश की सभी सियासी पार्टियों पूरी तरह से कमर कसकर तैयारी में जुट गई है। वही आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के साथ ही अभी से ही विभिन्न राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकरअपनी संभावना तलाशना प्रारंभ कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का एक अहम हिस्सा होने के कारण, उनकी पार्टी को जिन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है,वहां तो आम आदमी पार्टी पूरे मन से चुनाव लड़ेगी ही, साथ ही पार्टी अभी से ही विधानसभा चुनाव होने वाले राज्यों पर नजर रखना प्रारंभ कर देगी।केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली और पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए अब हरियाणा में अपने संगठन को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में कब्जा किया जा सकता है। केजरीवाल ने कहा इसके लिए अब हमें पूरे देश में अपना संगठन खड़ा करना होगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पार्टी करेगी ध्यान केंद्रित

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने का कारण हमें लोकसभा का जो सीट चुनाव लड़ने के लिए मिलेगा ,वहां तो हम चुनाव लड़कर जीतेंगे ही।साथ ही उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की तैयारी का जिक्र किया।इस साल लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल में हमने राष्ट्रीय राजनीति में व्यापक प्रभाव डाला है।पहली बार विपक्षी दलों को स्कूल – अस्पताल का काम करने पर मजबूर होना पड़ा है।इन लोगों ने हमारी गारंटी शब्द चुरा लिया है।उन्होंने गारंटी तो दी लेकिन किसी ने उन्हें पूरा नहीं किया है, क्योंकि उनकी मनसा ठीक नहीं है, जबकि हम अपनी सभी गारंटी पूरी कर रहे हैं।

जेल में बंद पांच नेता होंगे हमारे हीरो

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी के जो पांच नेता जेल में है,वह हमारे हीरो हैं।उन्होंने कहा कि हमें उन सभी पर गर्व है। अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा और गरीबों को मुफ्त इलाज देने के लिए हमें जेल जाना पड़ेगा तो हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। आम आदमी पार्टी की 12वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 12 वर्षों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इतने ही दिनों में हमने इतना कुछ करके दिखा दिया, जो दूसरी पार्टियां 75 साल में नहीं कर सकी।हमने शिक्षा स्वास्थ्य बिजली महंगाई और रोजगार की बातें की जो किसी पार्टी ने अबतक नहीं की थी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार के पिछले दो सालों के काम से यह पता चलता है कि आम आदमी पार्टी काम को कितना सीरियस ढंग से लेती है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 1080 करोड रुपए में निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा है। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। 2 साल में 650 मोहल्ला क्लीनिक काम कर रहे हैं और जनवरी में इनकी संख्या बढ़कर 750 हो जाएगी। पंजाब में तीर्थ यात्रियों के लिए हवाई जहाज बुक किए हैं।अब गरीब लोग भी हवाई जहाज से पटना साहिब, वाराणसी और नांदेड़ जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here