न्यूज डेस्क
सेहत को फिट रखने के लिए कई लोग अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करते हैं। चना भी इन्हीं सुपरफूड में से एक है। चने प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं। कई लोग इसे सुबह या शाम के नाश्ते के रूप में खाते हैं। इसमें फाइबर आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाते हैं। भुने चने खाने के भी कई फायदे हैं। ये वजन कम करने के साथ डाइजेशन को भी ठीक रखते हैं। चने को कई लोग सब्जी, दाल, सलाद, स्पराउट्स के तौर पर खाते है। चनों को भूनकर खाने से फायदा और ज्यादा होता है। आइए जानते हैं भुने चने खाने के फायदे के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
भुना चना, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लो-लिपोप्रोटीन को कम करता है जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का कारण बनते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल, ब्लड वेसेल्स में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल की बीमारियां होती हैं। ऐसे में भुना चना का फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करके इस समस्या में कमी ला सकता है।
पाचन तंत्र के लिए लाभदायक
सर्दियों में रोजाना सुबह भुना चना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। चने में फाइबर पाया जाता है, जिससे डाइजेशन अच्छा रहता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
हड्डियों को करता है मजबूत
चने में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में चने को भूनकर खाना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम मिलता है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
डायबिटीज के रोगियों को भुने चने डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। चने खून में ग्लुकोज को सोख लेते हैं जिससे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज एक मुठ्ठी चने जरूर खाएं।
खून की कमी
भुने हुए चने में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। आपके शरीर में अगर खून की कमी है तो रोज 1 मुठ्ठी चने जरूर खाएं। इसके सेवन से हेमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है और एनीमिया की बीमारी भी दूर होती है।
वेट लॉस में मददगार
वेट लॉस करने वालों को तो भुना चना जरूर और ज्यादा खाना चाहिए। इसका फाइबर पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फैट मेटाबोलिज्म में तेजी लाता है। इससे वेट लॉस में तेजी आती है और ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाता है। तो, ऐसे लोग दिन में या शाम के समय भुना चना जरूर खाएं।