Homeदेशफिर महंगी हुई CNG, एक साल में 15वीं बार बढ़े दाम

फिर महंगी हुई CNG, एक साल में 15वीं बार बढ़े दाम

Published on

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दामों में इजाफा किया गया है। आईजीएल ने सीएनजी के दामों में 95 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ोतरी का ऐलान किया है। दिल्ली में अब सीएनजी अब 79.56 रुपये प्रति किलो महंगी हो गयी है। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।

अक्टूबर में तीन रुपए बढ़ाये गये थे सीएनजी के दाम

इससे पहले आठ अक्टूबर 2022 को दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इससे सीएनजी की कीमत दिल्ली में 78.61 रुपये प्रति किलो हो गई थी।

एक साल में 15 बार बढ़ चुके हैं सीएनजी के दाम

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में इस साल सीएनजी की कीमतें 7 मार्च 2022 से अब तक 15वी बार बढ़ चुकी हैं। तब से अब तक सीएनजी के दामों में 23.55 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हो चुकी है। अप्रैल 2021 में सीएनजी 36.16 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, जो अब 86 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं। इसके और अधिक बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है।

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this