Homeदेशअब BJP के चाणक्य Amit Shah शाह संभालेंगे बंगाल की कमान, बोले...

अब BJP के चाणक्य Amit Shah शाह संभालेंगे बंगाल की कमान, बोले नड्डा- ‘अगली बार बंगाल में बनाएंगी बीजेपी की सरकार’

Published on

विकास कुमार
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। बीजेपी ने राज्य में नई कोर कमेटी के साथ-साथ नई चुनाव प्रबंधन कमेटी गठित कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ये फैसला लिया गया। कोलकाता में शाह और नड्डा ने पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक भी की है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 2022 में बनी 24 सदस्यों वाली कोर कमेटी को खत्म कर दिया है। इसकी जगह अब 14 सदस्यों वाली नई कोर कमेटी और 15 सदस्यों वाली चुनाव कमेटी गठित कर दी है। नई कोर कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल है। इस कमेटी में सुकांता मजूमदार, शुभेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा,दिलीप घोष और आशा लकरा को जगह दी गई है। वहीं सतीश धन, मंगल पांडेय, अमित मालवीय, लॉकेट चटर्जी और अमित्व चक्रवर्ती को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल में पार्टी वर्करों का हौसला बढ़ाया। नड्डा ने कहा कि अगली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाई जाएगी।

केंद्र में मोदी की सरकार बनाने के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यही वजह है कि अमित शाह ने खुद ही बंगाल में पार्टी की कमान संभाल ली है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this