HomeदेशWeather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी,मैदानी इलाकों में घना कोहरा, जानें दिल्ली-यूपी...

Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी,मैदानी इलाकों में घना कोहरा, जानें दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के मौसम का हाल

Published on

न्यूज डेस्क
देशभर के मौसम में ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। कुछ राज्यों में बारिश होने से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड और बढ़ने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की एक पतली परत छा गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

उधर पंजाब हरियाणा के साथ साथ उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों और उत्तरी मध्यप्रदेश में घना कोहरा देखा जा रहा है। हालांकि पूरे उत्तर पश्चिम भारत तापमान 6 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आज असम, मेघालय, मिजोरम,नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक देश के अन्य हिस्सों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा।

राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम पारा 1 डिग्री तक लुढ़क गया। जिसके बाद लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां बर्फबारी का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी समेत पिथौरागढ़ में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने क्रिसमस के मौके पर पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन ओडिशा के कुछ जिलों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी है।

देश के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। दिल्‍ली में आज तापमान न्‍यूनतम 11 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। मुम्‍बई में आज तापमान न्‍यूनतम 22 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चेन्‍नई के आसमान में बादल छाए रहेंगे। चेन्नई में आज तापमान न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। कोलकाता में आज तापमान न्‍यूनतम 17 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। लखनऊ में आज तापमान न्‍यूनतम 11 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पटना में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। पटना में आज न्‍यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...