Homeदेशदुश्मनों की अब खैर नही, परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का...

दुश्मनों की अब खैर नही, परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000 KM तक अंधेरे में भी मार करने में सक्षम

Published on

नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को अग्नि-5 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अग्नि-5 मिसाइल रात के अंधेरे में भी हमला करने में भी सक्षम है। परीक्षण के दौरान अग्नि-5 मिसाइल ने 5500 किलोमीटर की दूरी तय की और टारगेट को ध्वस्त कर दिया।

50 हजार किलोग्राम वजनी है अग्नि-5

गौरतलब है कि डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा तैयार की गई इस मिसाइल की जद में पाकिस्तान,चीन,रूस, यूक्रेन और इंडोनेशिया हैं। इस मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है। जानकारी के मुताबिक, इसकी लंबाई 17.5 मीटर लंबी और इसका व्यास 2 मीटर है।

एक सेकंड में 8.16 किमी की दूरी तय करती है अग्नि-5

अग्नि-5 मिसाइल में 1500 किलो के परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं। इसमें तीन चरणों में रॉकेट बूस्टर लगाये गये है। अग्नि-5 ध्वनि की गति से 24 गुना तेज है। यह एक सेकंड में 8.16 किमी की दूरी तय करती है। इस मिसाइल का पहली बार परीक्षण 2012 में किया गया था, इसके बाद साल 2013, 2015, 2016, 2018 और 2021 में परीक्षण हुआ। इस मिसाइल को पनडुब्बी के जरिए भी लॉन्च किया जा सकता है।

जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है अग्नि-5 की रेंज

रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों और उपकरणों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी। यह मिसाइल अब पहले से हल्की हो गई है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता भी विकसित की गई है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this