Homeदुनियाफ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि 

फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि 

Published on

न्यूज़ डेस्क
 इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रो होंगे।हालांकि इस साल उम्मीद की जा रही थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन इस साल के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे और इसके लिए साल के शुरुआत में ही क्वाड की बैठक में ही प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडेन को आमंत्रित किया था। यह बैठक जनवरी में हुई थी। लेकिन बाइडेन ने कुछ जरुरी काम की वजह से अभी भारत में आने से मना कर दिया है। 

    बाद में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। मैक्रो ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार किया है। गौरतलब है, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों के आमंत्रण पर जुलाई में फ्रांस गए थे। बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था। 

              सूत्रों ने बताया कि भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 के अंत में आयोजित होने का प्रस्ताव हैं। सूत्रों ने कहा, हम संशोधित तारीखों पर निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में विचाराधीन तारीखें सभी क्वाड भागीदारों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है।

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई में जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर घोषणा की थी कि भारत अगले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बता दें क्वाड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान देश शामिल हैं। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र, खुला और समृद्ध इंडो-पैसेफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना और उसका समर्थन करना है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this