Homeदेशअखिलेश यादव ने बसपा और कांग्रेस के रिश्ते पर लगा दी ब्रेक,...

अखिलेश यादव ने बसपा और कांग्रेस के रिश्ते पर लगा दी ब्रेक, खड़गे का नाम आगे आने के बाद नीतीश के खेमे में निराशा

Published on

विकास कुमार
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का समीकरण कमजोर हो गया है। दरअसल बीजेपी के खिलाफ यूपी में एक उम्मीदवार खड़ा करने की इंडिया गठबंधन का मंसूबा फेल हो गया है। कांग्रेस हाईकमान उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ भी गठजोड़ करना चाहती थी,लेकिन सपा के चाणक्य रामगोपाल यादव ने बसपा से गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है। समाजवादी पार्टी और बसपा के तल्ख रिश्तों की वजह से उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा धक्का लगा है। 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में भी सपा और कांग्रेस के बीच तल्खी नजर आई। बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या कांग्रेस बसपा को इंडिया गठबंधन में लाने के लिए बातचीत कर रही है। अखिलेश ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से अपना रुख साफ करने की मांग की है। कांग्रेस की तरफ से अखिलेश को स्पष्ट रूप से बताया गया कि उत्तर प्रदेश में उनका बसपा के साथ गठबंधन का कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस यूपी में अखिलेश यादव की लीडरशिप में ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

वहीं नीतीश कुमार को पीएम पद के उम्मीदवार की रेस से बाहर करने के लिए ममता बनर्जी ने प्रस्ताव रखा। ममता ने नीतीश कुमार को पीएम पद की रेस से बाहर करने के लिए खरगे का नाम आगे बढ़ाया है। ममता के इस प्रस्ताव से ज्यादातर नेता मन ही मन में चकित रह गए। इसके बाद नीतीश कुमार के नाराज होने के कयास भी लग रहे हैं, हालांकि बैठक में नीतीश ने खुद कहा कि वे किसी रेस में नहीं हैं।

19 दिसंबर को हुई इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में नेताओं के बीच पहले वाली गर्मजोशी की कमी महसूस हो रही थी। कहीं ना कहीं इसकी वजह हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान घटक दलों के बीच पनपा मतभेद था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा गठबंधन नहीं करने को लेकर सपा ने सवाल भी उठाया जिस पर खड़गे ने बीती बात भुलाने की अपील की।

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब चर्चा होनी है,साथ ही सामूहिक रैली करने की भी योजना पर काम चल रहा है। लेकिन मोदी सरकार की ताकत के सामने इंडिया गठबंधन की चाल धीमी नजर आ रही है।

Latest articles

Weather Report Today: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, यूपी, बिहार समेत इन शहरों में लू का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा...

Aaj Ka Mausam राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही...

Kids Special Mehndi Design: छोटी लड़कियों के लिए बेहद आसान और खूबसूरत मेहंदी

Kids Special Mehndi Design: मेहंदी हमेशा से पर्व और त्त्योहारों पर महिलाओं और लड़कियों...

Watermelon Benefits: गर्मी का सुपर फ़ूड है तरबूज, इसके सेवन से होते हैं ये फायदे

न्यूज डेस्क गर्मियों के मौसम में हमें अपनी सेहत पर खास ध्यान देना पड़ता है।...

More like this

Weather Report Today: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, यूपी, बिहार समेत इन शहरों में लू का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा...

Aaj Ka Mausam राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही...

Kids Special Mehndi Design: छोटी लड़कियों के लिए बेहद आसान और खूबसूरत मेहंदी

Kids Special Mehndi Design: मेहंदी हमेशा से पर्व और त्त्योहारों पर महिलाओं और लड़कियों...