Weather Update Today: दिल्ली में ठंड ने पकड़ी रफ्तार! 6 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कोहरे और बारिश को लेकर इन राज्यों को किया अलर्ट

0
188

न्यूज डेस्क
देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी से दिल्ली, नोएडा समेत देशभर में लोगों को कंपकंपाती ठंड का एहसास हो रहा है। दिल्ली की हवाएं काफी सर्द हो गई हैं। इस हफ्ते लगातार दोनों दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला जाएगा। इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं और ठंड का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में सर्दियां और बढ़ेंगी। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। आज 20 दिसंबर को भी यूपी का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इस दौरान कोहरा परेशान कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों इन राज्यों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here