झारखंड में जेएमएम इंडिया गठबंधन के साथ 10 से ज्यादा सीटों पर करेगा दावे

0
112

 

बीरेंद्र कुमार झा
माना जा रहा है विपक्षी गठबंधन इंडिया की दिल्ली में मंगलवार को होने वाली बैठक में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात हो सकती है। हाल में संपन्न 5 राज्यों की विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले तक विपक्षी गठबंधन इंडिया कांग्रेस का जो दबदबा था,वह ढीला पड़ता जा रहा है।ऐसे में अब क्षेत्रीय दल अपनी-अपनी दावेदारी बढ़ चढ़ कर पेश करने में जुट गए है। झारखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा और आपकी सरकार आपके द्वारा अभियान कार्यक्रम में व्यस्त होने के वजह से मंगलवार को आयोजित इंडिया गठबंधन के इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनकी जगह सांसद विजय हांसदा,राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य इस बैठक में शामिल होंगे।

10 से अधिक सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कर सकता है दावेदारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन के आज की बैठक में यदि सीट शेयरिंग पर बात होती है तो, जेएमएम झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत 10 से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकेगा।गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन के तहत जे एम एम को राज्य की 14 में से 10 सीटें ही मिली थी।तब जे एम एम छोटे भाई की भूमिका में था। लेकिन उसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में जे एम एम ने राज्य में सभी राजनीतिक दलों से ज्यादा 30 सीटों पर सफलता प्राप्त करते हुए राज्य में अपने कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम,कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार बनाई। यानि कि जेएमएम अब इस राज्य में बड़े भाई की भूमिका में आ गया है। ऐसे में तो इसे ज्यादा मिलनी ही चाहिए।हालांकि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर अभी कोई भी कुछ नहीं कर रहा है।

पार्टी महासचिव का सीट शेरिंग को लेकर तर्क

शीटों की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी के महासचिव विनोद पांडे ने इतना ही कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में अब बड़े भाई की भूमिका में आ गया है।और जाहिर है कि जब बड़े भाई की भूमिका में हैं, तो सीट पर दावेदारी भी इसकी ही सबसे ज्यादा बनेगी, लेकिन यह सब सहयोगी दलों से बात करके ही तय की जाएगी। जेएमएम पार्टी के एक अन्य महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य जो खुद भी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हो रहे हैं, उनका कहना है कि बैठक की बात है।बैठक के बाद ही इसपर कुछ कह सकते हैं। शेयरिंग पर यदि बात होगी तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here