HomeदेशWeather Update Today: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का 'डबल अटैक',...

Weather Update Today: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का ‘डबल अटैक’, कई इलाकों में छाई धुंध,मौसम विभाग ने इन राज्यों को जारी किया अर्लट

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से देश के अधिकततर हिस्सों तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में भी ठंड के हालात बन रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर तक उत्तर भारत के तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 दिसंबर तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी और सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 13 दिसंबर को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है । बरेली में सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही अब कोहरे की भी यहां एंट्री हो गई है। आज 13 दिसंबर को तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। बिहार में भी धीरे–धीरे सर्दी का सितम बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। कई जिलों में कोहरा के साथ हल्की धुंध का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी 13 दिसंबर 2023 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 13 और 14 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। इन राज्यों के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कोहरे के आसार नजर आ रहे हैं।

 

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...