Homeदेशमंगलवार को राजस्थान में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक ,सीएम चेहरा पर...

मंगलवार को राजस्थान में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक ,सीएम चेहरा पर अभी भी सस्पेंस !

Published on

अखिलेश अखिल
राजस्थान में 115 सीट जीतने के बाद भी बीजेपी अभी तक सरकार नहीं बना पाई है। सीएम चेहरा को लेकर मारामारी चल रही है। हलाकि वसुंधरा राजे आज भी सीएम उम्मीदवार के नामों ने सबसे आगे चल रही है लेकिन बीजेपी की इच्छा है कि इस बार राजस्थान की कमान कोई नए चेहरे को  दिया जाए। कल मंगलवार को राजस्थान विधायक दल की बैठक होने जा रही है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि अगर कोई बड़ा खेला नहीं हुआ तो कल ही राजस्थान को नया सीएम चेहरा मिल सकता है। मध्यप्रदेश में भी कल ही बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है।         
              राजस्थान बीजेपी के उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार पार्टी के विधायक दल की बैठक मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी।  बगड़ी ने बताया कि कल यहां पार्टी कार्यालय में बैठक रखी गई और उसकी तैयारी की जा रही है और प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, चन्द्रशेखर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद है और व्यवस्थाएं देख रहे है।
            विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शीघ्र विधायक दल की बैठक नहीं होने से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर खूब चर्चाएं चल रही है और अब मंगलवार को बैठक होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के पश्चात चर्चाओं पर विराम लग जायेगा। भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का चयन करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े एवं सांसद सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं और ये पर्यवेक्षक मंगलवार को जयपुर आयेंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी।
         भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले कौन होगा मुख्यमंत्री को लेकर सभी में उत्सुकता नजर आ रही है और हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर इस बार भाजपा में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के नेताओं एवं विधायकों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया हैं। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सवाईमाधोपुर से नवनिर्वाचित विधायक डा किरोड़ी लाल मीणा से जब पूछा गया कि कौन हो सकता नया मुख्यमंत्री तो इस पर उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।
               उल्लेखनीय है कि पिछले सात-आठ दिनों से नये मुख्यमंत्री के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, श्री सी पी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, नवनिर्वाचित विधायक बालकनाथ, दिया कुमारी एवं डा किरोड़ी मीणा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा लोगों में चली कि इनमें से कोई अगला मुख्यमंत्री हो सकता है जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि आलाकमान जो नाम तय करेगा वही मुख्यमंत्री होगा।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...