HomeदेशAustra Hind: भारत-ऑस्ट्रेलिया ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास, एक दूसरे से सीखा...

Austra Hind: भारत-ऑस्ट्रेलिया ने किया संयुक्त सैन्य अभ्यास, एक दूसरे से सीखा ड्रोन संचालन

Published on

जयपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं ने राजस्थान के बीकानेर में ‘ऑस्ट्रा हिंद 22’ के तहत संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। सेना की ओर से अभ्यास विवरण को साझा करते हुए बताया गया कि, मिलिट्री एक्सरसाइज का मकसद दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करना, सर्वोत्तम अभ्यास, हथियार संचालन, ड्रोन अभ्यास और संयुक्त कौशल सीखना है।

दोनों देशों के अफसरों ने की मुलाकात

ऑस्ट्रेलियाई सेना के मेजर जनरल क्रिस फील्ड ने लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. उप सेना प्रमुख (रणनीति) सुचिंद्र कुमार से मुलाकात की और रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। अतिरिक्त निदेशालय के आधिकारिक हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि, ऑस्ट्रेलियाई सेना के मेजर जनरल क्रिस फील्ड ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार DCOS (स्ट्रैट) से मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच चल रहे संयुक्त अभ्यास और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

आज संयुक्त सैन्य अभ्यास का समापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 28 नवंबर को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ था जिसका आज समापन होगा। यह मिलिट्री एक्सरसाइज संयुक्त राष्ट्र नियमों के तहत शांति अभियानों पर केंद्रित था।

भारत और ऑस्ट्रेलियाई सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य मिलिट्री संबंधों को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना और सहयोग को प्रोत्साहित करना रहा। इससे पहले चल रहे संयुक्त अभ्यास के दौरान सैनिकों ने ड्रोन तकनीक में अपनी विशेषज्ञता साझा की थी।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this